गंगापार, अप्रैल 8 -- मंगलवार की रात आठ बजे के लगभग धूल भरी तेज हवा चलने से लोगों को भारी नुकसान पहुंचा, घरों के सामने छप्पर उड़ गए, खेतों में कटी रखी गेहूं की फसल इधर-उधर बिखर गई। रात होने की वजह से लोग तेज तूफान में अपने घरों में दुबक लिए। कुछ देर बाद बूंदाबांदी हुई तो मड़ाई कार्य में लगे थ्रेशर बंद हो गए। टेसहिया गांव के तिलकधारी ने बताया कि सप्ताह भर से मौसम बदल चुका है। जैसे ही किसान अपने खेतों में फसल की कटाई व मड़ाई के लिए पहुंच रहे आकाश में घनघोर बादल छा जाते हैं, कुछ देर बाद तेज हवा के साथ बूंदा-बादी हो जाती है। बार-बार की बूंदाबादी से गेहूं का अनाज व भूसाा दोनों काला पड़ जा रहा है। जिससे आर्थिक नुकसान होगा। बुधवार को भी सुबह नौ बजे के लगभग अचानक बरसात हो गई। इस बरसात से कटाई मड़ाई कार्य प्रभावित हुआ। बकचून्दा गांव के किसान राजेश कुमार...