मुंगेर, फरवरी 12 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में उचक्कों के द्वारा छिनतई और नगर क्षेत्र में चोरी की बढ़ रही घटना को लेकर बुधवार को हवेली खड़गपुर थाना में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने आमजनों को संदेश देते हुए कहा कि उचक्कों और चोरी की घटना में शामिल तत्वों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि बैंक से रुपया निकालने के पूर्व बुजुर्ग या व्यक्ति इसकी सूचना हवेली खड़गपुर थाना को दें। पुलिस उनकी हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि बैंक अवधि में बैंक परिसर में मौजूद लोगों की पहचान पुलिस द्वारा की जाएगी। जिससे संदिग्ध की पहचान हो सके। वहीं उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में चोरी की बढ़ रही घटना की रोकथाम को लेकर हवेली खड़गपुर पुलिस संवेदनशील है। नगर क्षेत्र के किसी मोहल्ले में कोई भी व्यक्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.