प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 17 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। आंधी में टूटे विद्युत पोल से बाधित हुई बिजली व्यवस्था सप्ताह भर बीतने के बाद भी ठीक नहीं हो सकी। तीन दिन में सप्लाई बहाल करने का दावा करने वाले बिजली निगम के अधिकारी कस्बे के साथ ग्रामीण के भी कई गांव की सप्लाई बहाल नहीं कर पाए हैं। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से लोग बेहाल हैं। मंगलवार नौ जून की देर शाम आई आंधी में लालगंज कस्बे के साथ ग्रामीण बिजली फीडर से जुड़ी लाइन के करीब 80 पोल टूट गए थे। जिसमें एचटी पोल के साथ एलटी लाइन के पोल भी शामिल थे। पोल टूटने से न केवल कस्बे के हजारों परिवार बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के फीडर से जुड़े सैकड़ों उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। यह भी पढ़ें- 50 घरों की 500 मीटर दूर से बांस-बल्ली के सहारे दौड़ रही बिजली 24 से 48 घंटे तक लगातार पोल लगाने व तार ख...