सप्ताह भर पहले से जला ट्रांसफॉर्मर, तड़प रहे लोग
गंगापार, जून 22 -- विद्युत उपकेंद्र सिकंदरा के अंतर्गत सारंगपुर गांव में एक सप्ताह पहले ट्रांसफॉर्मर में चिंगारी निकलने से आग लग गयी जिससे ट्रांसफॉर्मर जल गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विद्युत विभाग से की है लेकिन आज तक ट्रांसफॉर्मर बदला नहीं गया है। भीषण गर्मी पड़ने की वजह से ग्रामीणों में आक्रोश है, उक्त मामले में सबंधित एसडीओ से बात किया गया तो उन्होंने पूरी बात सुनना मुनासिब नहीं समझा, फोन कट कर दिया। उधर भीषण गर्मी की वजह से ग्रामीणों का हाल बेहाल है और कोई शिकायत तक सुनने को तैयार नहीं। यह भी पढ़ें- 63 केवीए ट्रांसफार्मर जला, भीषण गर्मी में 250 उपभोक्ता परेशान यह भी पढ़ें- 63 केवीए ट्रांसफार्मर जला, भीषण गर्मी में 250 उपभोक्ता परेशान यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर जलने से बिजली गुल, ग्रामीण परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.