अल्मोड़ा, जून 30 -- गोविंद रावत, सल्ट। ब्लॉक में आज से सात जुलाई तक वन महोत्सव आयोजित होगा। डीएफओ मनीष जोशी अतिरिक्त भूमि संरक्षण वन प्रभाग के निर्देश पर मानिला एवं यांत्रिक रेंज में पौधरोपण किया जाएगा। रेंजर मानिला बच्ची सिंह बजेठा व रेंजर यांत्रिक गौरव उप्रेती ने बताया कि अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाना और लोगों को पेड़ों के महत्व के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में अभियान से जुड़ने की अपील की है। यह भी पढ़ें- 10 दिन में संभल की धरती पर लगेंगे 40 लाख से अधिक पौधे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...