वाराणसी, मार्च 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम की ओर से शनिवार को सप्तसागर दवा मंडी में बकाया गृहकर की वसूली के लिए कार्रवाई की गई। कोतवाली जोन कार्यालय की टीम ने जैसे ही दुकानों और कटरों को सील करने की कार्रवाई शुरू की। दवा व्यवसायियों ने जबरदस्त विरोध किया। कारोबारियों और नगर निगम के जोनल अधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्र समेत कर निरीक्षकों के बीच नोकझोंक हुई।करीब एक घंटे बहस के बाद कुछ भवनस्वामियों से बकाया लेकर निगम की टीम लौट गई। नगर निगम प्रशासन ने भवनस्वामियों को तत्काल बकाया गृहकर जमा न करने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी है। दवा व्यवसायियों ने कहा कि जब भवनस्वामियों पर बकाया है तो किराये पर चल रही दुकानों को क्यों बंद कराया जा रहा है। दुकानों को सील करने से बनारस और आसपास के जिलों में दवाओं की आपूर्ति पर असर पड़ सकता है। क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.