वाराणसी, अप्रैल 19 -- वाराणसी। सप्तसागर दवा मंडी मैदागिन में रविवार दोपहर कराहा पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों के साथ ही दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने भी हिस्सा लिया। कराहा पूजन भानी भगत ने किया। उन्होंने खौलते दूध से बनी खीर से स्नान कर जनसमूह को चौंका दिया। इसके बाद कन्या पूजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...