शाहजहांपुर, दिसम्बर 1 -- नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में विद्या भारती द्वारा सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला संयोजिका शिखा सिंह ने कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण के बारे में बताया। उन्होंने मातृशक्ति को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर उनकी अहम भूमिका के बारे में विस्तृत चर्चा की। पंच परिवर्तन के विषयों को रखा गया। अन्य बक्ताओं ने कहा कि नारी जाग्रति करण के बाद ही देश का पूर्ण विकास हो सकता है। इसलिए देश के विकास में मातृ शक्ति की अहम भूमिका है। इस दौरान वच्चों ने वीरांगनाओं के विभिन्न स्वरूपों की झांकी प्रस्तुत की। इस अवसर पर सुदामा तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, सीमा बाजपेयी, संगीता सिंह समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.