बुलंदशहर, दिसम्बर 5 -- शिकारपुर। सरस्वती विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन आचार्या बिंदु चौधरी ने किया। कार्यक्रम की प्रस्तावकी सुषमा शर्मा एवं प्रश्नोत्तरी आचार्या निधि गुप्ता द्वारा प्रस्तुत की गयी। सभी अतिथियों का प्रधानाचार्या निशा गुप्ता ने सभी का परिचय कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शकुंतला शर्मा ने की तथा मुख्य अतिथि चैयरमैन राजबाला सैनी, विशिष्ट अतिथि डॉ. ममता यादव, प्रांत उपाध्यक्ष सेवा भारती (मेरठ प्रांत),कार्यक्रम की मुख्य वक्ता अनुस्मृति शर्मा द्वारा वर्तमान की परिस्थितियों को साझा करते हुए कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण पर विचार प्रस्तुत किए। सुनीता सोलंकी द्वारा भारत के विकास में महिलाओं की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। छात्राओं ने भारतीय संस्कृति की यादों को तरोताजा करते ह...