सप्तम पुनरीक्षित वेतनमान के लिए हों एकजुट : शंभू यादव
समस्तीपुर, अक्टूबर 4 -- दरभंगा, एप्र.। लहेरियासराय स्थित जिला परिषद सभागार में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर व बेगूसराय के शिक्षक प्रतिनिधियों की संगोष्ठी रविवार को हुई। अध्यक्षता संघ के दरभंगा जिलाध्यक्ष शंभू यादव ने की। संगोष्ठी का मुख्य विषय 'शिक्षा एवं शिक्षकों की समस्याएं तथा शिक्षक संघ की भूमिका' रहा। इस दौरान चारों जिलों से पहुंचे शिक्षक प्रतिनिधियों ने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों की सेवा संबंधी समस्याओं, वेतनमान, पेंशन, प्रोन्नति तथा स्थानांतरण सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों की अलग-अलग श्रेणियों के कारण उत्पन्न विभाजन को समाप्त करते हुए सभी कोटि के शिक्षकों को साझा मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष करना समय की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.