सप्तम पुनरीक्षित वेतनमान के लिए एकजुट
दरभंगा, अक्टूबर 4 -- दरभंगा। लहेरियासराय स्थित जिला परिषद सभागार में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर एवं बेगूसराय जिले के शिक्षक प्रतिनिधियों की संगोष्ठी रविवार को हुई। अध्यक्षता संघ के दरभंगा जिलाध्यक्ष शंभू यादव ने की। संगोष्ठी का मुख्य विषय 'शिक्षा एवं शिक्षकों की समस्याएं तथा शिक्षक संघ की भूमिका' रहा। इस दौरान चारों जिलों से पहुंचे शिक्षक प्रतिनिधियों ने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों की सेवा संबंधी समस्याओं, वेतनमान, पेंशन, प्रोन्नति तथा स्थानांतरण सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में नियोजित शिक्षक, संगीत शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक, प्रधान शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों की अलग-अलग श्रेणियों के कारण उत्पन्न विभाजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.