गंगापार, मार्च 25 -- चैत्र नवरात्र के सातवें दिन सप्तमी तिथि पर बुधवार को कस्बा भारतगंज श्रद्धा और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। इस अवसर पर शुक्रवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर एवं मंगलवारी बाजार के बुड्ढी मैया मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर होते ही महिला और पुरुष श्रद्धालु मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। दिनभर मंदिर परिसर "जय माता दी" के जयकारों से गूंजता रहा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर मां कालरात्रि से परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। कई भक्तों ने व्रत रखकर विशेष पूजन किया, वहीं मंदिरों में पुजारियों द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ एवं आरती भी संपन्न कराई गई। पूरे दिन मंदिरों में...