जौनपुर, मार्च 25 -- जौनपुर, संवाददाता। वासंतिक नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को मां भगवती के कालरात्रि स्वरूप का दर्शन पूजन किया गया। सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित मां आद्या शक्ति दक्षिणा काली मंदिर में सुबह मंदिर का पट खुलने के बाद से दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हो गया है। मंदिर के संस्थापक और पुजारी भगवती सिंह वागीश श्रद्धालुओं को मां काली के अलौकिक शक्ति के बारे में बता रहे हैं। माता के इस स्वरूप का दर्शन देवी भक्तों ने नौ दुर्गा शिव मंदिर विसर्जन घाट पर भी किया। शीतला चौकिया धाम में भक्तों की भीड़ रही। परमानतपुर स्थित मां शारदा मैहर मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया।शीतला चौकिया धाम में सप्तमी तिथि पर चार बजे आरती के बाद मंदिर का पट खोला गया। शीतला चौकियां और मैहर मंदिर में महिलाएं बच्चों का मुंडन संस्कार भी करा रही थी। मैहर मंदि...