फिरोजाबाद, मार्च 26 -- टूंडला, नवरात्रि के सातवे दिन मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई। देवी मंदिरों पर दोपहर तक भक्तों की भीड़ देखी गई। सप्तमी के दिन देवी मंदिरों में मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने देवी मंदिरों पर एकत्रित होकर मनोयोग से देवी की पूजा की तथा अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। कई देवी मंदिरों पर तो सुबह के समय भक्तों को लाइन लगानी पड़ी। रात्रि में कई मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए । जिनमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। उसायनी स्थित वैष्णो देवी धाम पर हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी। जिसको नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन को मशक्त करनी पड़ी। मंदिर में दूरदराज से भक्त देवी माता के दर्शन करने के लिए पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.