सहारनपुर, दिसम्बर 21 -- नानौता। सात दिवसीय श्री राम कथा समारोह के पहले दिन रविवार को कथावाचक प. अरुण कौशल व्यास महाराज के सानिध्य में विधि-विधान के साथ वेदी पूजन किया गया। तत्पश्चात नगर में भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरते हुए गंगोह मार्ग स्थित श्री चाननदास धर्मशाला पर पहुंचकर संपन्न हुई। तत्पश्चात श्री राम कथा का शुभारंभ डीसीडीएफ के पूर्व चैयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर तथा दीप प्रज्वलित रॉबिन जैन ने किया। कथावाचक प. अरुण कौशल व्यास महाराज ने कहा कि श्री राम कथा के अनुसरण से भक्तों का कल्याण होता है और जीवन में सुख व शांति का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा का श्रवण करने से मानव जीवन में एक नहीं अपितु कई जन्मों के पापों का नाश होने के साथ ही हमारे शुभ कर्मों का उदय होता है। अंत में सा...