लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- ब्लॉक कुम्भी के ग्राम धुमरा डीह में भदौरिया कृषि फार्म द्वारा आयोजित सप्तदिवसीय श्रीराम कथा का समापन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कथा के अंतिम दिवस पर विशाल भंडारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के संयोजक विनीत भदौरिया ने बताया कि आयोजन के दौरान बच्चों में धार्मिक ज्ञान के प्रसार के उद्देश्य से बाल धर्म ज्ञान परीक्षा का आयोजन कराया गया। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक-बालिकाओं को पटका, प्रसाद, पेन एवं धार्मिक चित्र देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...