बगहा, जून 11 -- बगहा/नरकिटयागंज, नप्र/हिसं। उत्पाद विभाग और रेलवे सुरक्षा बल ने बगहा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एसी कोच में छापेमारी कर 33.75 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस दौरान शराब तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- कटिहार: तेलता थाना पुलिस ने 19.185 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर दबोचाछापेमारी का विवरण उत्पाद विभाग के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि अंतरराज्यीय तस्कर ट्रेनों के जरिए बिहार में शराब की खेप पहुंचा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद उनके नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रही सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस के बगहा पहुंचने पर एसी कोच में सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान संदिग्ध यात्रियों और उनके स...