मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर जंक्शन से आनंद विहार के लिए चलने वाली एकलौती सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस के दरभंगा तक विस्तार की विभागीय कवायद तेज हो गई है। पूमरे के चीफ पैसेंजर ट्रांसपोर्ट मैनेजर (सीपीटीएम) ने समस्तीपुर मंडल के सीनियर परिचालन प्रबंधक को पत्र भेजकर दरभंगा स्टेशन पर सप्तक्रांति सुपरफास्ट के परिचालन के समय को तय करने का निर्देश दिया है। दो से तीन दिनों में परिचालन समय तय कर पूमरे के सीपीटीएम को रिपोर्ट भेजी जा जाएगी। सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस का परिचालन एक जुलाई 2002 को मुजफ्फरपुर जंक्शन से शुरू हुआ था। उस वक्त यह सिर्फ आधा दर्जन स्टेशनों पर रुकती थी। अब यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के बीच 18 स्टेशनों पर रुकती है। करीब छह साल पहले भी इसे समस्तीपुर से परिचालित करने की तैयारी पूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.