बगहा, जून 29 -- नरकटियागंज, हन्दिुस्तान संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल ने आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जाने वाली 12558 डाउन सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन की पेंट्रीकार बोगी में ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया है। सोमवार की सुबह इस कार्रवाई के दौरान आरपीएफ ने पेंट्रीकार मैनेजर अजय साह को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पेंट्रीकार मैनेजर नरकटियागंज शहर के हरदिया मुहल्ले का निवासी है। इस कार्रवाई में 46500 मिलीलीटर (कुल 62 बोतल) विदेशी शराब की जब्ती की गई है। यह जानकारी आरपीएफ के पोस्ट कमांडर ऋतुराज कश्यप ने दी है। उन्होंने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान पेंट्रीकार के केबिन में एक पठ्ठिू बैग तथा एक ट्राली बैग संदग्धि अवस्था में पाया गया। इसे खोलकर जांच करने के दौरान दोनों बैग से अंग्रेजी शराब की बरामदगी हुई। इ...