मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर जंक्शन से नई दिल्ली के लिए खुलने वाली एक मात्र ट्रेन सप्तक्रांति सुपरफास्ट को दरभंगा भेजने के प्रस्ताव के रद्द करने की मांग स्थानीय सांसद सह केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने की है। उन्होंने इसको लेकर शनिवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। सांसद के अलावा पारू विधायक शंकर प्रसाद ने भी रेलमंत्री को सप्तक्रांति सुपरफास्ट के विस्तारीकरण की योजना को रद्द करने की मांग की है।दोनों ने अपने पत्र में कहा कि यह ट्रेन मुजफ्फरपुर के लिए लाइफ लाइन है। इस ट्रेन के विस्तार से मुजफ्फरपुर के अलावा चंपारण, सीतामढ़ी और शिवहर जिले के भी यात्रियों को परेशानी होगी। सांसद ने रेलमंत्री से कहा है कि वर्तमान में यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से दिल्ली व अन्य महत्वपूर्ण गंतव्यों के लिए प्रमुख...