देहरादून, जून 2 -- हरिद्वार। सप्तऋषि क्षेत्र में बस और डंपर की टक्कर में एक महिला की मौत के बाद मंगलवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' और दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों नेताओं ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे से हुई क्षति का जायजा लिया और अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उन्हें दुर्घटना के कारणों, राहत कार्यों और यातायात व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया। डॉ. निशंक और दर्जाधारी राज्य मंत्री जमदग्नि ने राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में आरटीओ ने चलाया चेकिंग अभियान दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि आमजन की सु...