सप्तऋषि मार्ग पर सीवर लाइन क्षतिग्रस्त, सड़क पर फैला गंदा पानी
हरिद्वार, अप्रैल 24 -- हरिद्वार, संवाददाता। उत्तरी हरिद्वार के सप्तऋषि मार्ग पर शुक्रवार को सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने से हालात बिगड़ गए। लाइन टूटने के बाद गंदा पानी सड़क पर फैल गया, जिससे पूरी सड़क जलमग्न हो गई और लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ। मजबूरी में राहगीरों और स्थानीय निवासियों को इसी दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ा। यह मार्ग यात्री बहुल क्षेत्र है, जहां दिनभर श्रद्धालु और पर्यटकों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क पर सीवर का पानी भरने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बदबू और गंदगी के कारण आसपास के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों की दिक्कतें भी बढ़ गईं। यह भी पढ़ें- सप्तऋषि मार्ग पर सीवर लाइन क्षतिग्रस्त, सड़क पर बहने लगा गंदा पानी घटना का वीडियो एक स्थानीय निवासी ने बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद मामला चर्चा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.