हरिद्वार, अप्रैल 12 -- हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र स्थित कबीर कुटीर घाट पर रविवार को गंगा का जलस्तर बढ़ने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नदी में स्नान कर रहे 21 लोग बीच धारा में बने टापू पर फंस गए। ये सभी यात्री थे और हरिद्वार घूमने आए थे। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन, नगर कोतवाली पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस के अनुसार, कबीर कुटीर घाट के पास गंगा के बीच बने टापू पर कुछ लोग स्नान कर रहे थे। तभी अचानक जलस्तर बढ़ गया और टापू चारों ओर से पानी से घिर गया। देखते ही देखते वहां मौजूद लोग फंस गए और बाहर निकलना मुश्किल हो गया। लोगों की सांस गले में अटक गई। इस बीच पुलिस को सूचना दी गई तो चौकी इंचार्ज सप्तऋषि दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ जल पुलिस भी बोट और आ...