मुजफ्फर नगर, अप्रैल 23 -- पुरकाजी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी का पुरकाजी क्षेत्र में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। वह हरिद्वार स्थित कलियर शरीफ में एक संस्था के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने हजरत साबिर साहब की दरगाह पर चादर चढ़ाकर देश व प्रदेश की खुशहाली की दुआ मांगी। वापसी के दौरान पुरकाजी ब्लॉक के ग्राम धमात में समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सतीश गुर्जर के आवास पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद ग्राम भुराहेड़ी में सपा के पुरकाजी विधानसभा अध्यक्ष संजीव आर्य के आवास पर भी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह भी पढ़ें- सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भाटी ने साबिर पाक में पेश की चादर और फूल इस दौरान कुंवर पाल सिंह ने राष्ट्रीय प्रवक्ता राजक...