इटावा औरैया, मार्च 10 -- इटावा, संवाददाता। समाजवादी पार्टी जिला कार्य समिति की मासिक बैठक जिला पंचायत में सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री रामसेवक यादव रहे। जिला कोषाध्यक्ष बृजेंद्र यादव द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व से प्राप्त पर पत्रों को पढ़कर सुनाया गया एवं उनके परिपालन के लिए दिशा निर्देश दिए। मुख्य अतिथि ने 15 तारीख को मान्यवर कांशीराम के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर 15 मार्च को बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम के 92 जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी द्वारा साईं कृष्णा गार्डन में सुबह 10 बजे से बहुजन समाज दिवस अर्थात पीडीए मनाय...