प्रयागराज, जून 25 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। समाजवादी पार्टी से निष्कासित कौशाम्बी की चायल सीट से विधायक पूजा पाल को भाजपा ने प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से गुरुवार को जारी प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में प्रयागराज के चार नेताओं को स्थान मिला है। यूपी में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग के बाद से ही पूजा पाल की सपा से दूरियां बढ़ने लगी थीं। उसके बाद विधानसभा सत्र के दौरान अतीक-अशरफ की हत्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पूजा पाल को पार्टी से निकाल दिया था। इसके बाद से पूजा पाल लगातार भाजपा के संपर्क में बनी थीं। यहां तक की पिछले दिनों कैबिनेट विस्तार के समय उनके मंत्री बनाए जाने की भी चर्चा थी। यह भी पढ़ें- यूपी भाजपा की नई टीम में आधी आबादी की बढ़ी भागीदारी, ...