सिद्धार्थ, सितम्बर 3 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी के लखनऊ कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संबंधित एक एआई-जनरेटेड वीडियो दिखाए जाने के मामले को लेकर डुमरियागंज के पूर्व विधायक ने नाराजगी जताई है। उन्होंने बुधवार को वीडियो जारी कर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए इस कृत्य की निंदा की। पूर्व विधायक ने बयान जारी कर आरोप लगाया कि एआई तकनीक के माध्यम से गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ को फिल्मी गाने के साथ सिगरेट और गांजा पीते हुए दिखाया गया। उन्होंने इसे अखिलेश यादव की विकृत मानसिकता बताते हुए कहा कि इस तरह की प्रस्तुति धार्मिक भावनाओं व सामाजिक मर्यादाओं का अपमान है। यह भी पढ़ें- 'यूपी बदनाम हुआ...', अखिलेश यादव के 'चिलम' वाले तंज पर भड़की भाजपा; चुनाव से पहले AI वॉर उ...