लखनऊ, जून 19 -- सुभासपा अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को पीडीए समारोह में मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने अपने आधिकारिक हैंडल से एक बार फिर दावा किया कि सपा में बगावत की अगुआई बलिया से होगी। यह भी पढ़ें- राजभर फिर बोले, सपा में बगावत की अगुवाई बलिया से होगी; मुरादाबाद सांसद पर भी सवाल उठायारुचि वीरा की अनुपस्थिति राजभर ने एक्स पर की गई पोस्ट में लिखा, पीडीए समारोह में मुरादाबाद वाली सांसद नहीं पहुंचीं न? सांसद ने मना कर दिया न? बाद में कह रही होंगी कि बताया नहीं गया, सूचना नहीं मिली, छुपाया गया। क्या सच में यही हुआ है? जो कह रहा हूं मान लो। बगावत और बागियों को नेतृत्व तो 'बागी बलिया' कि भूमि ही करेगी क्योंकि ब्राह्मण सब भूल सकता ह...