बिजनौर, मई 14 -- समाजवादी पार्टी के एक सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने 'प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान' के नारों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर गुंजा दिया। जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में सांसद के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। इस विरोध प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।​भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की शब्दावली न केवल लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन है, बल्कि यह देश की जनता का भी अपमान है। यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन प्रदर्शन में चेयरपर्स...