मेरठ, जून 19 -- कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के शुक्रवार को कस्बा खिवाई में पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। आयोजित कार्यक्रम में सांसद को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से गांव और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक मजबूती को चुनावी सफलता का आधार बताते हुए जनता के बीच सक्रिय रहने पर जोर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सांसद इकरा हसन ने कहा कि पार्टी किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के हितों के लिए कार्य कर रही है। यह भी पढ़ें- सांसद इकरा हसन से मुलाकात कर चुनाव...