लखनऊ, अक्टूबर 25 -- मेदांता अस्पताल में भर्ती गाजीपुर के सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत रविवार को स्थिर रही। परिजनों ने उन्हें शुक्रवार की रात पेट में दर्द के लक्षण के साथ भर्ती कराया था। जांच में उन्हें पैंक्रियाज में गंभीर सूजन और हल्का पीलिया निकला है। आईसीयू में भर्ती अफजाल अंसारी का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। मौजूदा समय में आईसीयू में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के डॉ. अभय वर्मा और क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के डॉ. दिलीप दुबे के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है। यह भी पढ़ें- डीसी- सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...