लखनऊ, अक्टूबर 24 -- गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार देर रात उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। गेस्ट्रो मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों की निगरानी इलाज चल रहा है। अल्ट्रडाउंड और खून की जांच कराई गई हैं। अफजाल को शुक्रवार को गाजीपुर में पेट दर्द और उल्टियां हुई थी। शरीर में पानी की कमी और घबराहट बढ़ने पर परिजन उन्हें एंबुलेंस से लखनऊ लेकर पहुंचे। रात करीब 12 बजे उन्हें मेदांता के गेस्ट्रो मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया। मेदांता लखनऊ के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर राकेश कूपर के मुताबिक, अफजाल अंसारी को रात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी जांच और उपचार में जुटी है। उन्हें विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है। अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ने की जानकारी उनके भतीजे और मऊ सदर विधायक...