लखनऊ, जुलाई 17 -- सुभासपा प्रमुख व योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने एक्स पर लिखा कि न जाने आप और आपके साथियों को हम अति पिछड़े और दलितों से इतनी चिढ़ क्यों है? सत्ता में नहीं हैं तब ये हाल है कि पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा अत्याचार करने वाले आपके लोग हैं। अगर गलती से सत्ता मिल जाये तो अपराध का नशा दोगुना हो जाएगा।राजभर ने लिखा कि याद कीजिए मार्च 2012... जनादेश मिलते ही पूरे प्रदेश में आपके गुंडों ने हिंसा का जो नंगा नाच शुरू किया, उसकी मिसाल मिलना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि भदोही जिला भी आपके उस आतंकराज का गवाह रहा है। जब गुंडे नगर कोतवाली के मकदूमपुर गांव की दलित बस्ती पर कहर बनकर टूटे थे। दलित बस्ती के लोग हाथ-पैर जोड़कर रहम की भीख मांगते रहे, मगर गुंडे पूरी त...