सपा सरकार बनी तो यश भारती सम्मान राशि 21 लाख करेंगे, अखिलेश का बड़ा चुनावी ऐलान
लखनऊ, सितम्बर 27 -- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो यश भारती पुरस्कार की राशि 11 लाख से बढ़ाकर 21 लाख करेंगे। साथ ही हर महीने मिलने वाली सम्मान राशि 50 हजार से एक लाख करने की घोषणा की। रविवार को सपा दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा अध्यक्ष ने कहा कि खेल में कोई खेल नहीं होने देंगे। इस सरकार ने यश भारती सम्मान बंद किया है उसे फिर शुरू किया जाएगा। आपको बता दें योगी सरकार ने साल 2020 में यश भारती के जगह राज्य संस्कृति पुरस्करा की शुरूआत की थी। साथ ही हर महीने मिलने वाली पेंशन बंद कर दी थी। जिस पर खूब सियासी बयानबाजी हुई थी।1994 में शुरू हुआ था यश भारती सम्मान यूपी का यश भारती सम्मान प्रदेश सरकार का प्रमुख नागरिक सम्मान रहा है। इसकी शुरुआत तत्कालीन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.