कानपुर, अप्रैल 4 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो पीडीए को सम्मान मिलेगा। यह बातें सपा के महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कही। पार्टी के नवीन मार्केट स्थित कार्यालय पर शनिवार को महानगर के पदाधिकारियों और 78 वार्ड के अध्यक्षों और बूथ प्रभारियों के साथ मासिक बैठक हुई। संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव केके शुक्ला, महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, नंदलाल जायसवाल, पिंटू ठाकुर, परमवीर गंभीर, आनंद शुक्ला, महेन्द्र सिह, फखरे आलम, रजत मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.