सपा सरकार बनने पर हर वर्ग में आएगी खुशहाली
मऊ, अगस्त 23 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के हरधौली गांव में श्यामबली चौहान के नेतृत्व में रविवार को सपाइयों ने पीडीए चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान सपाइयों ने जमकर प्रदेश और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राष्ट्रीय सचिव त्रिलोकी प्रसाद ने कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनने पर नई योजनाओं के संचालन से समाज के हर वर्ग में खुशहाली आएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव सक्रिय होकर ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानने और समाधान कराने को कहा। जिला सचिव अखिलेश कन्नौजिया ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगे बिजली, डीजल, पेट्रोल, खाद-बीज सहित रसोई सामग्री से जनता में गुस्सा है। युवा वर्ग में बेरोजगारी को लेकर हलचल मची हुई है। महिलाओं पर घरेलू हिंसा समेत अन्य घटनाएं आए दिन सुनने को मिल रही हैं जो बहुत ही चिंताज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.