सपा सरकार बनने पर माफियागिरी बर्दाश्त नहीं करेंगे, सीधा जेल भेजेंगे: अखिलेश यादव
नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- यूपी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (SP) ने गुरुवार को घोषणापत्र (मेनिफेस्टो) जारी कर दिया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रोजगार, शिक्षा, किसानों समेत तमाम मुद्दों पर बड़े-बड़े वादे किए हैं। साथ ही, उन्होंने साफ किया कि अगले साल सपा सरकार बनने पर गुंडागर्दी-माफियागिरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराधी को सीधा जेल भेजेंगे। मेनिफेस्टो में कानून व्यवस्था पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ''किसी भी कीमत पर कोई भी गुंडागर्दी, माफियागिरी, जमीन पर कब्जे, महिलाओं के प्रति अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधी किसी भी जाति, धर्म या किसी भी पार्टी का क्यों न हो, उसे सीधा जेल भेजेंगे।'' समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में महिला सुरक्षा पर काफी ध्यान दिया गया है। 1090 और डायल-112 व्यवस्था को मजबूत करने, महिलाओं के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.