सपा सरकार के पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी की अस्थियां संगम में प्रवाहित
प्रयागराज, सितम्बर 30 -- प्रयागराज। सपा सरकार में मंत्री रहे और आठ बार के विधायक रामगोविंद चौधरी की अस्थियां बुधवार को संगम में प्रवाहित की गईं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री के परिजन और समावादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अस्थियां प्रवाहित होने के पहले संगम क्षेत्र में सभी ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। लंबे समय से बीमार रामगोविंद चौधरी का बीते 25 सितंबर को लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में निधन हो गया था। सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के अनुसार राम गोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने वालों में सपा महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, महासचिव रविंद्र यादव, विश्राम चौधरी, लाल बाबू चौधरी, संदीप यादव, सुनील मौर्य, कृष्णमूर्ति यादव, रामबचन यादव, नीरज सिंह, हरेंद्र सिंह, मृगराज सिंह, तारिक सईद अज्जू, अखिलेश गुप्ता, आदिल हमजा, देवील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.