लखनऊ, मई 17 -- UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में व्यापारी तबाह हो गया है। पुलिस-प्रशासन व्यापारियों को फर्जी केसों में फंसाती है। समाजवादी पार्टी की सरकार में स्वर्णकार बोर्ड बनाया जाएगा। स्वर्णकारों के लिए डिजाइन विश्वविद्यालय होगा। संत नरहरि दास महाराज की प्रतिमा गोमती रिवरफ्रंट पर लगाई जाएगी। सपा मुखिया ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने सर्राफा व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भाजपा सरकार का सोना न खरीदने को लेकर दिया गया बयान परेशान करने वाला है। लोगों के पास पैसा है ही नहीं तो अर्थव्यवस्था कैसे अच्छी होगी? कुछ ही लोगों के पास पैसा है, बाकी लोगों का हाथ खाली है। भाजपा सरकार ने जानबूझकर संकट पैदा किया है। सरक...