झांसी, जुलाई 12 -- झांसी,संवाददाता। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कालेज प्रांगण में हरीशंकरी पौधरोपण करके शुभारंभ किया। इस दौरान कई और पौधे रोपे गए। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी बात की। समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सपा समाजवादी पार्टी नहीं वह नमाजवादी पार्टी है। बोले कि-उन्होंने कहा कि कभी सनातनी रहे होंगे, अब तो नमाजवादी पार्टी है। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण वाली पार्टी है। अपराधियों माफियाओं गुंडों भृष्टाचारियों का संरंक्षण करने वाली पार्टी है। सपा भी फर्जी है। आगामी 2027 के चुनाव पर कहा कि तब सपा सैफई में दिखाई देगी उत्तर प्रदेश में नहीं दिखेगी। सपा कांग्रेस लगातार कम हो रही है और भाजपा 2014 से लगातार आगे बढ़ रही है। समूह की दीदियों से आवाहन किया कि सभी एक ...