बांदा, अप्रैल 4 -- बांदा। सपा की मासिक बैठक शनिवार को जिला कार्यालय में हुई। बबेरू विधायक विशंभर यादव ने कहा कि 14 अप्रैल को सभी सेक्टर व जोन में डॉ.भीमराव आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। कार्यकर्ता पहले से इसकी तैयारी करें। जिलाध्यक्ष डॉ.मधुसूदन कुशवाहा ने बताया कि जनपद में इस बार सभी सेक्टरों और जोन में जयंती मनाई जाएगी। दलित बस्तियों और पीडीए परिवार के बीच जाकर कार्यकर्ता इसकी पूर्व से तैयारी करें। कहा कि 2027 में हर हाल में सपा की सरकार बनाना है। तभी सबका मान सम्मान सुरक्षित रहेगा। संचालन नंद किशोर यादव ने किया। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव विशंभर निषाद, राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा ओम नारायण त्रिपाठी विदित, पूर्व प्रत्याशी किरण वर्मा, पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, उर्मिला वर्मा,सुमन दिवाकर,रंजना सिंह, शगुफ्ता सिद्दकी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी ...