देहरादून, मार्च 23 -- सपा कार्यकर्ताआओं ने कार्यक्रम आयोजित कर समाजवादी पार्टी के संस्थापक राममनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सपा पदाधिकारियों ने राम मनोहर लोहिया के जीवन तथा सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। सोमवार को सपा के प्रदेश कार्यालय में स्वर्गीय राम मनोहर लोहिया की जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सभा में संस्थापक राममनोहर लोहिया को सर्वप्रथम श्रद्धासुमन अर्पित किए। राष्ट्रीय सचिव सपा एसएन सचान ने राम मनोहर लोहिया के जीवन तथा सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय सचिव सचान ने कहा कि उत्तराखंड को समाजवाद तथा समाजवादी पार्टी दोनों की आवश्यकता है। उत्तराखंड की जनक समाजवादी पार्टी ही है। कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष में उत्तराखंड में क्षेत्रवाद को समाज करने के ...