नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- समाजवादी पार्टी ने आधिकारिक तौर ऐलान कर दिया है कि वो संसद के भीतर परिसीमन बिल के खिलाफ वोटिंग करेगी। सोमवार, 30 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के चार दिवसीय विशेष सत्र (30 नवंबर से 3 दिसंबर) को लेकर सपा ने कमर कस ली है। लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) धर्मेंद्र यादव ने सपा के सभी लोकसभा सांसदों को थ्री-लाइन व्हिप जारी कर 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक सदन में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने और केंद्र सरकार की ओर से पेश किए जाने वाले परिसीमन विधेयक का विरोध करने का निर्देश दिया है। इस विशेष सत्र में मोदी सरकार संशोधित परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill, 2026) और इससे जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक पेश करने जा रही है, जिसमें सभी राज्यों की लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी और महिला आरक्षण लागू करने का प्रावधान...