अयोध्या, अप्रैल 17 -- अयोध्या। पूरा बाजार ब्लॉक परिसर में अम्बेडकर जयंती सप्ताह के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं, जिन्होंने सामाजिक न्याय, समान अवसर और संवैधानिक मूल्यों की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि आज देश जिन लोकतांत्रिक संस्थाओं और अधिकारों का लाभ उठा रहा है, वह बाबा साहब की दूरदृष्टि और कठिन परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने आजम खान द्वारा पूर्व में बाबा साहब पर दिए गए बयान को लेकर कड़ा विरोध जताया। समाजवादी पार्टी द्वारा इस पर कोई कार्रवाई न किए जाने पर सपा को बाबा साहब की विचारधारा का विरोधी बताया। कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उस दौर में लोकतंत्र को ...