मुरादाबाद, जुलाई 23 -- जौहर यूनिवर्सिटी पर हो रही कार्रवाई के विरोध में रामपुर जाने की तैयारी कर रहे समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के बिलारी विधानसभा अध्यक्ष चिराग अग्रवाल को गुरुवार को पुलिस ने उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया। चिराग अग्रवाल जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रामपुर रवाना होने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस उनके आवास पहुंच गई और उन्हें बाहर जाने से रोक दिया।चिराग अग्रवाल ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा उन्हें रोकना पूरी तरह अनुचित है। यह भी पढ़ें- आजम की जौहर यूनिवर्सिटी के लिए क्यों बड़ा शक्ति प्रदर्शन कर रही सपा? क्या संदेश देने की कोशिश पार्टी नेताओं न...