मुरादाबाद, जून 8 -- सोमवार को जिला समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक सपा के जिला कार्यालय पर हुई। इसमें व्यापारियों एवं वैश्य समाज को समाजवादी पार्टी से जोड़ने के लिए मंथन किया गया। व्यापारियों की समस्याओं, मंदी पर चिंता और स्थानीय स्तर पर नई नियुक्तियों पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष व्यापार सभा तुषार रस्तोगी, प्रदेश सचिव सुधीर अवस्थी,मो० असलम क़ादरी, शैलेन्द्र यादव, खलील अहमद, विजय वर्मा,योगेंद्र यादव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...