कानपुर, मार्च 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। समाजवादी पार्टी की सीसामऊ विधायक नसीम सोलंकी ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को पत्र लिखकर जिले के अफसरों की फोन न उठाने की शिकायत की है। नसीम ने कहा कि पिछले एक महीने में डीएम, कमिश्नर और नगर आयुक्त को लगातार फोन किया, लेकिन तमाम बार फोन ही नहीं उठाया गया। स्टाफ ने फोन रिसीव किया तो संबंधित अफसर से बात नहीं कराई और दोबारा कॉल भी नहीं आई। नसीम सोलंकी ने सतीश महाना से लिखित शिकायत में कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ ऐसा बर्ताव नहीं होना चाहिए। कम से कम फोन पर बात तो होनी ही चाहिए। दरअसल, कुछ दिनों पहले सतीश महाना ने सभी अफसरों को ताकीद की थी कि वह जनप्रतिनिधियों के फोन जरूर उठएंगे। इसके बाद भी अफसरों की तरफ से रिस्पांस न मिलने पर सपा विधायक ने शिकायत की है। कहा कि कुछ दिनों पहले गंगा बैराज में चमनग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.