उन्नाव, दिसम्बर 31 -- सोनिक,संवाददाता। सदर तहसील के सराय कटियान के मजरा बशीरतगंज में अवरूद्ध मार्ग को न खोपने के विरोध में एकत्र ग्रामीणों ने की सुनने पूर्व विधायक गांव पहुँचे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर अफ़सरो से बात करने का आश्वासन दिया। बुधवार को सपा के पूर्व विधायक उदयराज यादव को ग्रामीणों से वार्ता की ग्रामीणों का कहना था कि एसडीएम ने बशीरतगंज मार्ग को औद्योगिक गलियारे की सर्विस लेन जोड़ने की बात कही और इस लेन को बशीरतगंज मार्ग से करीब 200 मीटर दूरी पर हाईवे से जोड़ने का वादा किया है। अगर ऐसा नहीं किया तो वह शिकायत के अलावा पुनः धरना प्रदर्शन करेंगे जिसमें पूर्व विधायक ने भी पूरा सहयोग करने व जिलाधिकारी से यूपीड़ा के अधिकरियो से बात करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...