लखनऊ, अगस्त 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र को लेकर रविवार को विधानमंडल दल की बैठक की। इसमें सपा के सभी विधायक और विधान परिषद के सदस्य शामिल हुए। सपा ने इसमें सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की रणनीति बनाई। सपा विधायक विधान भवन स्थिति चौधरी चरण की प्रतिमा के पास एकत्र होकर धरना देंगे।अखिलेश ने पार्टी मुख्यालय स्थित डा. राम मनोहर लोहिया सभागार में बैठक की। उन्होंने विधायकों को निर्देश दिया कि विधानमंडल की कार्यवाही में अनिवार्य रूप से शामिल हों। सपा दोनों सदनों में चढ़ावा चोरी और पेपर लीक का मामला उठाएगी। यह भी पढ़ें- विधानमंडल मानसून सत्र आज से, छाया रहेगा चढ़ावा चोरी व पेपर लीक मामला इसके साथ ही सभी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के मामले को भी जोरदार ढंग ...