मुरादाबाद, सितम्बर 4 -- Moradabad Video Viral: मुरादाबाद जिले की बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम इरफान के चाचा एवं सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान का सर्किट हाउस परिसर में नमाज पढ़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे हैं और इसको लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। सर्किट हाउस में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने पर शिवसेना ने विरोध जताया। शिवसेना ने कहा, वह सर्किट हाउस में आरती करेगा। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वायरल हो रहा वीडियो कब का है और किस परिस्थिति में बनाया गया, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे धार्मिक आस्था से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ लोग सार्वजनिक परिसर में नमाज पढ़े जाने ...